निजी संवाददाता- न्यू चंडीगढ़
21 वार्डो वाले नगर काउंसिल नयागांव द्वारा विकास करते हुए पक्की सडके जो कुछ महीने पहले पेवर ब्लाक लगा कर तथा स्ट्रॉम वाटर की पाइप डाल कर बनाई गई थी । शुक्रवार को हुई हल्की बरसात से सारे करोरा रोड आदर्श नगर तथा जनता कॉलोनी एरामलीला ग्राउंड रोड एविकास नगर गेट.2 एकुमाउ नगर के सभी रास्ते बरसात के पानी से लबालब भरे हुऐ थे, लेकिन वार्ड -1 में तो विकास बिल्कुल ही नही हुआ जिस कारण वहां के वासी कहते है कि नयागांव में बरसात तो हो ही ना । बच्चो के स्कूल से छुट्टी का समय था जिस कारण बच्चो को अपने घरों में जाना बहुत मुश्किल हो गया था ।नयागांव वह सभी फिर से कई स्थानों से कुछ समय पहले बनाई सडके लगभग टूट चुकी है। समाजसेवी धर्मानंद तिवारी एमंजीत सिंह सिद्धू गणेश बर्थवाल एअवतार सिंह सिद्धू एरविन्द्र भाटिया एदेसराज बंसल तथा अन्य गांव वासियों का कहना है कि सडक बनाने वाले ठेकेदार ने सही से लेवल नही किया तथा घटिया मटेरियल व छोटे साइज की पाईपे डाली गई है जिसकी जांच होनी चाहिये।
लेकिन ठेकेदारों और नगर काउंसिल के अधिकारियों की लापरवाही से रास्ते इतने ज्यादा गंदे हो गए है । राहगीरों के चलते हुए गिर जाने का डर रहता है पता नही कहां गड्ढा हो एस्ट्रॉम वाटर के चैंबर के ढक्कन तो सदा टुटे रहते है और उनमे वाहनों के फंस जाने की घटनाएं रोज सुबह से लेकर शाम तक देखने को मिलती है । जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई है और कई बडे हादसे होने का भी भय सदा बना रहता है। लेकिन अब सडको पर कोई प्रोपर लेवल नही है । जो चेम्बूर बने भी है तो वह सडक़ के लैवल से उंचे बनाये गये है जिससे बहुतो की गडीया निचे से लग जाती है । लोगों का चलना . फिरना बहुत मुश्किल हो गया है बरसात मे इन सडको पर गंदा मिट्टी वाला पानी जमा हो जाता है । जो दूसरे वाहनों के गुजरने से राहगीरों पर गंदे छिंटे पडते है। लोग सडक़ों पर चलते हुए बहुत भयभीत रहते है । इसी तरह के कामों की वजह से नगर काउंसिल की पोल भी खुल जाती है क्योंकि नगर काउंसिल का अपना दफतर भी बरसात के पानी मे डूब जाता है एलोगो का कहना है कि जो अपने दफर की मरम्मत नही करवा सकते वह नगर की देखभाल क्या करेंगे।