कैथल पुलिस ने दबोचे दो नशा तस्कर, एक किलो 504 ग्राम गांजा और 6.08 ग्राम हेरोइन जब्त

निजी संवाददाता- कैथल

जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की गई है। सीआईए गुहला व एंटी नारकोटिक सैल कैथल द्वारा नशा तस्करी के अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। इनके कब्जे से 6.08 ग्राम चिट्टा हेरोइन व एक किलो 504 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में सीआईए गुहला प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप की अगआई में पीएसआई सनेश की टीम गश्त दौरान गांव माजरी अड्डा के पास मौजूद थी, तभी एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जसपाल सिंहके कब्जे से हेरोइन बारमद की। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जय भगवान की टीम ने लक्ष्मण कुमार से एक किलो 504 ग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।