परीक्षा देने से रोकने पर छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स-सुरक्षा कर्मचारियों के बीच टकराव, गेट किया जाम

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच टकराव, सीएसओ पर जड़े आरोप, गेट किया जाम

निजी संवाददाता- कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच आईडी कार्ड और वाहनों को लेकर विवाद बढ़ गया। मंगलवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय के दूसरे गेट पर वाहन खड़े कर रास्ता रोक दिया और जाम लगा दिया। इससे गेट पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। स्थिति बिगडऩे पर केयू प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, एक छात्र ने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मचारियों ने उसका आईडी कार्ड छीन लिया और उसे परीक्षा देने के लिए जाने से रोक दिया। छात्र के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12 बजे आईएचएस विभाग में उसका पेपर था। उसने मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) से अनुरोध किया कि यदि उसकी गाड़ी की आरसी रखनी है तो रख लें, लेकिन उसे परीक्षा देने जाने दिया जाए।


इसके बावजूद उसकी बात नहीं सुनी गई। वहीं, छात्र का कहना है कि सीएसओ ने उसकी गाड़ी में जेड-ब्लैक और काले शीशे होने की बात कही, जबकि उसकी गाड़ी में ऐसा कुछ नहीं है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। छात्र संगठनों और अन्य छात्रों ने विरोध जताते हुए विश्वविद्यालय के दूसरे गेट पर वाहन खड़े कर दिए और रास्ता रोक दिया। वहीं, गौरतलब है कि केयू में छात्रों के आईडी कार्ड लेने और वाहनों को रोकने को लेकर पहले भी विवाद सामने आया था। मंगलवार को छात्र का परीक्षा देने से रोके जाने का आरोप लगने के बाद मामला फिर गरमा गया। केयू प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

मामला गरमाया

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों का सीएसओ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा कि छात्र का परीक्षा देने से रोके जाने का आरोप लगने के बाद मामला फिर गरमा गया। मंगलवार को छात्र का परीक्षा देने से रोके जाने का आरोप लगने के बाद मामला फिर गरमा गया। केयू प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।