एक ग्राम 31 लाख करोड़ में

By: Jan 31st, 2017 12:04 am

दुनिया के सबसे महंगे पदार्थ की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ ऐंटिमैटर (प्रतिपदार्थ) है। प्रतिपदार्थ पदार्थ का एक ऐसा प्रकार है, जो प्रतिकणों जैसे पाजिट्रॉन, प्रति-प्रोटॉन, प्रति-न्यूट्रॉन मे बना होता है। ये प्रति-प्रोटॉन और प्रति-न्यूट्रॉन प्रति क्वार्कों मे बने होते हैं। इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक ग्राम प्रतिपदार्थ को बेचकर दुनिया के 100 छोटे-छोटे देशों को खरीदा जा सकता है। जी हां, एक ग्राम प्रतिपदार्थ की कीमत 31 लाख 25 हजार करोड़ रुपए है। नासा के अनुसार,प्रति पदार्थ धरती का सबसे महंगा मैटीरियल है। एक मिलिग्राम प्रतिपदार्थ बनाने में 160 करोड़ रुपए तक लग जाते हैं। जहां यह बनता है, वहां दुनिया की सबसे अच्छी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। इतना ही नहीं नासा जैसे संस्थानों में भी इसे रखने के लिए एक मजबूत सुरक्षा घेरा है। दिलचस्प है कि प्रतिपदार्थ का इस्तेमाल अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों पर जाने वाले विमानों में ईधन की तरह किया जा सकता है

व्हाट्सऐप में नया स्टेटस टैब!

लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर एक और नई जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इसमें अब नया स्टेटस टैब भी सामने आ सकता है। एंड्रॉयड 2.17.36 के बीटा वर्जन यह देखा गया है।  पहले के इंटरफेस में कॉल्स, चैट और कांटेक्ट्स दिखते थे। वहीं नए इंटरफेस में चैट्स, स्टेटस और कॉल्स दिख रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App