
मेष: आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं कमियों से लडऩे में सहायता करेंगी। माता-पिता की मदद से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। दफ़्तर में सहयोगी मददगार होंगे। वृष: दोस्त से मिली तारीफ खुशी का जरिया बनेगी। व्यापारियों को धन आज चोरी होने की संभावना है। परिजनों के साथ पिकनिक पर जाने के लिए बेहतरीन दिन है। मिथुन: दिन फायदेमंद साबित होगा। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। परिवार और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। परीक्षा में सफलमा मिलने के योग हैं। कर्क: घरेलू परेशानियां तनाव दे सकती हैं। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। प्रिय आपके साथ समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। सिंह: तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन होगी। कारोबारी अच्छा लाभ कमाएंगे। कन्या: तल्ख बर्ताव के बावजूद जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सहकर्मी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया न करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। तुला: सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। खर्चों में हुई बढ़ोत्तरी मन की शांति को भंग करेगी। सबको अपनी महफि़ल में दावत देंगे। वृश्चिक: मज़बूती और निडरता का गुण मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं। कोई चि_ी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। धनु: मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक्त हिम्मत दिखाएं। पुराने निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। प्रिय रूमानी तौर पर मक्खन लगा सकता है। मकर: आसपास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कुंभ: आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार काम आएंगे। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटकेगा। मीन: घरेलू काम मानसिक तनाव देगा। आज प्रिय का अलग ही अंदाज़ देखने को मिलेगा। जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। कल का पंचांग 12 अगस्त, 2026, बुधवार, विक्रमी संवत्ï 2083, शाकाब्ध 1948, पक्ष कृष्ण, तिथि अमावस्या, समाप्तिकाल रात्रि 11 बजकर 08 मिनट तक, नक्षत्र पुष्य, समाप्तिकाल सुबह 08 बजकर 00 मिनट तक, योग व्यातिपत, समाप्तिकाल दोपहर बाद 03 बजकर 26 मिनट तक, करण चतुष्पाद, समाप्तिकाल दोपहर बाद 12 बजकर 29 मिनट तक, प्रविष्टे 28 श्रावण, चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्योदय प्रात: 05 बजकर 55 मिनट, सूर्यास्त सायं 07 बजकर 10 मिनट
मेष : यह सप्ताह अच्छी खबर लेकर आया है। अध्यापन, लेखन, विज्ञापन व मीडिया से संबंधित काम करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। लव लाइफ बेहतर होगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। समाज में यश और मान बढ़ेगा। आय का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है।
Shahnaz Husain: मेरा यह मानना है कि सुंदर दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कतई जरूरी नहीं है, बल्कि इसके ज्यादा इस्तेमाल से चेहरे की नेचुरल ब्यूटी खत्म होने लगती है। अगर आप अपनी जीवन शैली में उचित बदलाव करते हैं, तो आपको मेकअप की जरूरत ही नहीं पड़ती। आज हम आपको इन्हीं कुछ अच्छी
प्रकृति की गोद में बसा हिमाचल जितना खूबसूरत है, उतनी ही रहस्यमय है यहां की जिंदगी। यहां हर कोस पर जैसी पानी बदल जाता है, वैसे ही यहां की वाणी और रीति-रिवाजों में भी परिवर्तन देखने को मिल जाता है। रहस्यों से भरे हिमाचल में संस्कृति के बेजोड़ उदाहरण और प्रथाएं देखने को मिल जाती हैं। इन प्रथाओं का पालन करना ही हिमाचलियों का कर्तव्य है, तभी तो हिमाचल देश के अन्य राज्यों से अलग स्थान रखता है। हिमाचल का कुल्लू जिला देवी-देवताओं की आस्था का अद्भुत नमूना है, जिस पर हर प्रदेशवासी को गर्व है। खैर...
हम अब वर्ष 2026 में प्रवेश करने जा रहे हैं। भिन्न-भिन्न राशि वाले लोगों के लिए नया साल कैसा रहेगा, इसका लेखा-जोखा हम लेकर आए हैं। यह लेखा-जोखा प्रसिद्ध ज्योतिषी गुरमीत बेदी ने तैयार किया है। मेष जनवरी: मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है, लेकिन इसके बावजूद जनवरी महीना मेष राशि
जय मां चामुंडा, कीजिए सुबह की शुरुआत माता की पवित्र आरती के साथ 27 नवंबर 2025
मुंबई। फिल्म मस्ती 4 का नया गाना ‘नागिन’ रिलीज हो गया है। ‘मस्ती 4’ की टीम ने अब दर्शकों की भारी डिमांड पर इसका बहुप्रतीक्षित नया गाना ‘नागिन’ रिलीज़ कर दिया है। ‘पकड़ पकड़’, ‘रसिया बलमा’ और ‘वन इन करोड़’ जैसे वायरल हिट्स के बाद यह ताज़ा ट्रैक फिल्म की म्यूज़िकल लाइनअप में एक और
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर पुलिस ने बुधवार को एक सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री (आइईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने...
गुवाहाटी। भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली 408 रनों मिली हार पर कहा कि एक खिलाड़ी और टीम के तौर पर हम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए...