क्या आप जानते हैं
- ‘ मारकंडा खड्ड ’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बहती है?
(क) कांगड़ा (ख) मंडी
(ग) सिरमौर (घ) सोलन
- ‘ मुलगन घाटी ’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
(क) किन्नौर (ख) सोलन
(ग) शिमला (घ) मंडी
- ‘ कामरू नाग झील ’ मंडी जिला की कौन सी तहसील में स्थित है?
(क) जतोग (ख) चच्योट
(ग) सरकाघाट (घ) करसोग
- आमिर खान की कौन सी फिल्म इन दिनों प्रदेश में अच्छा कारोबार कर रही है?
(क) सुल्तान (ख) चक्क दे इंडिया
(ग) चक्क दे हिमाचल (घ) दंगल
- कब तक बिलासपुर रियासत गोरखाओं के अधिकार क्षेत्र में रही थी?
(क) 1819 तक (ख) 1814 तक
(ग) 1809 तक (घ) 1821 तक
- हिमाचल प्रदेश में सबसे पुरानी पांडुलिपि कहां पर मिली है?
(क) किन्नौर (ख) कांगड़ा
(ग) सोलन (घ) लाहुल-स्पीति
- किस अंग्रेज अधिकारी ने वर्ष 1819 में शिमला शहर बसाया था?
(क) ले. रोजबैल्ट (ख) लार्ड विलिंग्टन
(ग) हैनरी कलिंघम (घ) लार्ड केनिंग
- नोटबंदी के बाद प्रदेश सरकार के खजाने में कितना राजस्व आया है?
(क) 4600 हजार (ख) 4600 लाख
(ग) 2300 करोड़ (घ) 4600 करोड़
- हिमाचल विधानसभा को संबोधित करने वाले प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
(क) प्रणब मुखर्जी (ख) डा. अब्दुल कलाम
(ग) डा. राधा कृष्णन (घ) इनमें कोई नहीं
- ‘ राधा अष्टमी मेला ’ किस स्थान पर आयोजित किया जाता है?
(क) बनीखेत में (ख) बनेर चौक में
(ग) मणिमहेश में (घ) गसोता में
- हिमाचल प्रदेश से भारतीय पुलिस सेवा में जाने वाली प्रथम महिला कौन थी?
(क) कंवलजीत कौर (ख) कल्पना महाजन
(ग) किरण बेदी (घ) सतवंत अटवाल त्रिवेदी
- कहां पर प्रदेश की सबसे बड़ी फल एवं सब्जी मंडी बनने जा रही है?
(क) कंडाघाट (ख) डलहौजी
(ग) कसौली (घ) चायल
- ‘ सूरज दी पहली किरण ’ नामक पुस्तक किस ने लिखी है?
(क ) रमेश चौहान ने (ख) सुदर्शन डोगरा ने
(ग) कमलकांत ने (घ) शांता कुमार ने
- प्रदेश के किस जिला में सुप्रसिद्ध ‘ताल’ फिल्म की शूटिंग हुई है?
(क) चंबा में (ख) सोलन में
(ग) सिरमौर में (घ) कांगड़ा में
- ‘ कुफरी चिपसोना ’ किस सब्जी की एक किस्म है?
(क) टमाटर (ख) फूलगोभी
(ग) आलू (घ) मटर
- हाल ही में मंडी जिला के किस क्षेत्र को कालेज मिला है?
(क) बग्गी (ख) संधोल
(ग) मौवेसेरी (घ) डैहर
उत्तर : 1 ग 2 क 3 ख 4 घ 5 ख 6 ग 7 क 8 घ 9 ख 10 ग 11 घ 12 क 13 ख 14 क 15 ग 16 घ
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App