टूटने के कगार पर गठबंधन

By: Jan 22nd, 2017 12:04 am

यूपी में 120 सीटों पर अड़ी कांग्रेस, सपा सिर्फ 100 देने को तैयार

newsलखनऊ— उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों में एक राय नहीं बन पा रही है। सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी से कांग्रेस 120 सीटों की मांग कर रही हैं, वहीं अखिलेश यादव कांग्रेस को केवल 100 सीटें देना चाहते हैं। बता दें, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पहले से ही कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं थे, लेकिन अखिलेश यादव साथ चलने की बात कह रहे थे। पहले खबरें आ थीं कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को केवल 80 से 85 सीटें देगी, लेकिन शनिवार को कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और अखिलेश के बीच बैठक हुई, लेकिन इस बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि, अभी गठबंधन नहीं करने का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमोय नंदा ने कहा था कि वे गठबंधन को लेकर कांग्रेस के सकारात्मक जवाब का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही कहा था कि सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार है, लेकिन हम लोग हमारी शर्तों पर ही गठबंधन करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App