धर्मशाला में युवा मोर्चा ने निकाली मशाल यात्रा

By: Jan 12th, 2017 12:05 am

धर्मशाला  —  जिला मुख्यालय धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने बुधवार को विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर मशाल यात्रा निकाली। कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश सचिव एवं कांगड़ा-चंबा प्रभारी विशाल नैहरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  प्रभारी विशाल नैहरिया ने बताया कि भाजयुमो ने देश भर में कैशलैस  के लिए अभियान छेड़ा है। इसके तहत भाजयुमो लोगों को जागरूक करेगा।  इसी कड़ी में बुधवार को अभियान के शुभारंभ अवसर पर मशाल यात्रा निकाली गई।  वहीं  विवेकानंद जयंती पर प्रदेश के सभी मंडलों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे।  बुधवार को आयोजित मशाल लौ में भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विपन नैहरिया, जिला अध्यक्ष विकास चौधरी, जिला प्रभारी पंकज हैप्पी, जिला महामंत्री आनंद शर्मा और राजेश सियाल, जिला सचिव संजय संधू, शमशेर नैहरिया, आशीष शर्मा, अमित, प्रदीप, अशोक सहित आरटीआई सैल के प्रदेश संयोजक मोनू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App