‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘नैतिक’ की गर्लफ्रेंड

By: Jan 1st, 2017 12:07 am

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘नैतिक’ की गर्लफ्रेंड‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नैतिक यानी विशाल सिंह की जिंदगी में किसी स्पेशल लड़़की की एंट्री हो चुकी है। विशाल एक्ट्रेस अदिता वाही को डेट कर रहे हैं। अदिता ने पहले डायरेक्टर अमित सावंत से शादी की थी। टेलीचक्कर की मानें, तो दोनों काफी समय से दोस्त थे। अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए अब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द से शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जब उन्हें ठीक लगेगा वह अपना रिश्ता ऑफिशियल भी कर देंगे। अदिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और विशाल की बहुत सी तस्वीरें भी शेयर की हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App