किशोर कुमार थे चेहते गायक

By: Feb 12th, 2017 12:07 am

रणधीर कपूर उस परिवार से थे, जो कि बहुत पहले से ही सिनेमा जगत में प्रसिद्ध था। रणधीर कपूर के दादा जी ने शुरुआत में एक फिल्म की, जिसमें इन्हें पहली बार एक बच्चे के रूप में एक्टिंग करते हुए देखा गया था…

किशोर कुमार थे चेहते गायकरणधीर कपूर जन्म15 फरवरी, 1947  में हुआ। हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह राज कपूर  के सुपुत्र तथा करिश्मा और करीना कपूर के पिता जिन्होंने सत्तर, अस्सी के दशक में काफी धूम मचाई थी। एक बेहतरीन और उनके जॉली अंदाज को चाहने वाला उनका एक खास दर्शक वर्ग बना। उनकी फिल्में जैसे ‘जवानी दिवानी, हाथ की सफाई, रामपुर का लक्ष्मण, ढोंगी, खलीफा, कच्चा चोर, कल आज और कल,पोंगा पंडित,कसमें वादे’ आदि फिल्में हिट रहीं। इन फिल्मों के गाने लोगों को बहुत पसंद आए। रणधीर जी ने निर्देशन भी किया ‘धर्म कर्म ,हिना, प्रेम ग्रंथ’ इन फिल्मों को भी अच्छी सफलता मिली। किशोर कुमार, उनके हमेशा चहेते गायक रहे हैं। रणधीर कपूर जी ज्यादातर अपने खुद के प्लेबैक के लिए किशोर दा की आवाज लेते रहे। इस जोड़ी के कई गाने जैसे ‘रामपुर का वासी हूं, मैं लछमन,  किसी के प्यार में, दिल, सुबह शाम’ और फिल्म जवानी दिवानी का गाना  जा ने कहां ढूंढता फिर रहा, भंवरे की गुंजन, है मेरा दिल’ यह गाने लोग आज भी गुनगुनाते रहते हैं। रणधीर कपूर के माता- पिता पंजाबी थे। रणधीर कपूर उस परिवार से थे, जो कि बहुत पहले से ही सिनेमा जगत में प्रसिद्ध था। रणधीर कपूर के दादा जी ने शुरुआत में एक फिल्म की, जिसमें इन्हें पहली बार एक बच्चे के रूप में एक्टिंग करते हुए देखा गया था। कपूर परिवार एक प्रसिद्ध भारतीय परिवार है।  इस परिवार के लोग ज्यादातर सिनेमा ,अभिनेता, फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं। इस परिवार की कई पीढि़यों ने हिंदी फिल्मों के विकास में बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। इस परिवार ने हिंदी सिनेमा और बालीवुड में बहुत सम्मान और लोकप्रियता हासिल की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App