क्‍या आप जानते हैं

By: Feb 22nd, 2017 12:05 am

1 वैदिक काल में ‘ अरजिकया ’ किस नदी का नाम था?

(क) ब्यास               (ख) सतलुज

(ग) चिनाब              (घ) रावी

2 हिमाचल प्रदेश में स्थित सबसे ऊंची(ऊंचाई- 7025 मीटर) चोटी कौन सी है?

(क) लियो पारजिल      (ख) मुलकिला

(ग) शिला                 (घ) ग्योपांग

3 ‘ बल्ह घाटी ’ हिमाचल के किस जिले में स्थित है?

(क) कांगड़ा में              (ख) सोलन में

(ग) शिमला में              (घ) मंडी में

4 हिमाचल प्रदेश में कितने प्रधान मुख्य अरण्यपाल हैं?

(क) 5                    (ख) 8

(ग) 10                  (घ) 6

5 सुप्रसिद्ध ‘ सोन खड्ड ’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बहती है?

(क) ऊना में               (ख) मंडी में

(ग) सोलन में              (घ) कांगड़ा में

6 ‘ राष्ट्रीय खुंब अनुसंधान संस्थान ’ हिमाचल प्रदेश में कहां पर स्थित है?

(क) सोलन में            (ख) शिमला में

(ग)सुंदरनगर में          (घ) चंबाघाट में

7 सुप्रसिद्ध ‘ कमला नेहरू पार्क ’ प्रदेश में कहां पर स्थित है?

(क) नाहन में             (ख) डलहौजी में

(ग) शिमला में            (घ) सोलन में

8 प्रदेश में बैंटनी कैसल की देखरेख अब कौन करेगा ?

(क) पर्यटन विभाग        (ख) नगर निगम

(ग) भाषा-संस्कृति विभाग (घ) राजभवन

9 पूर्व वैदिक काल में शिवालिक घाटियों के निवासी कौन थे?

(क) किन्नर             (ख) आर्य

(ग) नागाजाति         (घ) दस्यु

10 प्राचीनकाल में कटोच वंश का संस्थापक कौन था?

(क) भूमा चंद         (ख) सुशर्मा

(ग) श्रीचंद            (घ) कालिव कटोच

11 हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष कौन थी?

(क) चंद्रेश कुमारी      (ख) सरोज शर्मा

(ग) विप्लव ठाकुर        (घ) मालविका पठानिया

12 आईएसबीटी शिमला का नामकरण किस पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से होगा?

(क) राजीव गांधी    (ख) अटल बिहारी वाजपेयी

(ग) इंदिरा गांधी        (घ) जवाहर लाल नेहरू

13 परशुराम और देवी रेणुका का आपस में क्या संबंध है?

(क ) भाई-बहन         (ख) पति-पत्नी

(ग)  पुत्री-पिता         (घ) पुत्र-माता

14 लाहुल क्षेत्र के निवासी किस धर्म में विश्वास करते हैं?

(क) बौद्ध धर्म          (ख) कुत्सित बौद्ध धर्म

(ग) जैन धर्म            (घ) हिंदू धर्म

15 सुप्रसिद्ध ‘ झांझर नृत्य ’किस जिले से संबंधित है?

(क) चंबा                 (ख) सोलन

(ग) कांगड़ा               (घ) मंडी

16 प्रदेश में ऐसे कितने फीसदी परिवार हैं, जिनकी मासिक आय पांच हजार रुपए से कम है?

(क) 60 प्रतिशत          (ख) 56 प्रतिशत

(ग) 54 प्रतिशत           (घ) 58 प्रतिशत

उत्तर : 1 क 2 ग 3 घ 4 ख 5 क 6 घ 7 ख 8 ग 9 घ 10 क 11 ख 12 ग 13 घ 14 ख 15 क 16 ग


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App