महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सजा शिव मंदिर

By: Feb 24th, 2017 12:05 am

भरमौर —  महाशिवरात्रि पर्व पर जनजातीय क्षेत्र भरमौर भक्तिरस में डूबने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रसिद्व चौरासी मंदिर समूह स्थित शिव मंदिर को रोशनी से चकाचक कर दिया गया है। साथ ही मंदिर को भी पूरी तरह से सजा रखा है। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शिवरात्रि पर्व को लेकर भगवान भोले नाथ के मंदिर भी पूरी तरह से सज गए है। जानकारी के अनुसार शिवरात्रि पर्व पर भरमौर स्थित शिव मंदिर में बिजली बोर्ड की ओर से पारंपरिक नुआले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अगले दिन यहां पर भंडारा होगा। बिजली बोर्ड के समस्त कर्मचारियों की ओर से हर वर्ष इस पर्व पर यहां शिव नुआले का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा शिवरात्रि पर्व पर दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग मंदिर में माथा टेकने के लिए पंहुचते हैं। क्षेत्र की होली घाटी में भी शिवरात्रि पर्व पर कार्यक्त्रमों का आयोजन होगा। इस कडी में प्रसिद्व त्रिवेणी घाट में भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके अलावा शिवनगरी स्थित मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

साझा मोर्चा कल करेगा मंथन

चंबा-अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए साझा मोर्चा चंबा ने शनिवार को मोर्चा की बैठक  बुलाई है। मोर्चा के संयोजक पीसी ओवराय ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में अस्पताल में मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके लेकर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही साझा मोर्चा की ओर से विभिन्न बनाई जाएगी। चंबा डे केयार सेंटर में आयोजित की जाने वाली बैठक  सुबह 11 बजे शुरू होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App