मौका मिला, तो करवाऊंगा विकास

By: Feb 24th, 2017 12:07 am

newsहमीरपुर  – जय जवान, जय किसान संगठन के जनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को बड़सर के करह व चकमोह गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जय जवान, जय किसान संगठन के संयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव सीता राम भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर सीता राम भारद्वाज का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर उन्हें चुनाव मैदान में उतरने को कहा। चकमोह की फूलां देवी, जगदीश कालिया व देशराज शर्मा ने कहा कि सीता राम जैसे साफ  छवि और गरीबों के मददगार को इस बार पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। करह के महिला मंडल व लोगों ने कहा कि वह इस बार हर हाल में उन्हें मौका देना चाहते हैं। महिला मंडल प्रधान विजया देवी, ज्ञान चंद व सोनिया शर्मा ने सीता राम के अच्छे कार्यों की और उन्हें पूर्ण समर्थन का विश्वास दिया। संगठन के संयोजक सीता राम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जनता मौका देगी, तो वह बड़सर का चौमुखा विकास करवाएंगे। इस अवसर पर चकमोह की प्रधान फूलां देवी, जगदीश कालिया, देश राज, सीता राम हरि, मंडल प्रधान संध्या देवी, विद्या देवी, मनसा राम, विजय कुमारी, प्रोमिला देवी, सोनिका शर्मा, परमानंद, शंभू राम, अनिता कुमारी, अंचला कुमारी व झिंझयाणी प्रधान मदन राणा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App