अब बेडरूम को लड़ रहे निरूपा रॉय के दोनों बेटे

By: Mar 3rd, 2017 12:05 am

NEWSमुंबई — दिवंगत एक्ट्रेस निरूपा रॉय के आलीशान अपार्टमेंट को लेकर उनके दोनों बेटों की लड़ाई अब ऐक्ट्रेस के बेडरूम तक पहुंच गई है। बालीवुड में मां के किरदार के लिए सबसे चहेती ऐक्ट्रेस रहीं निरूपा रॉय के अपने ही बेटे किरन (45) और योगेश (57) अब उनके बेडरूम के मालिकाना हक पाने के लिए घमासान मचा रहे हैं। इसके बारे में उनका कहना है कि उस रूम से उनका अटैचमेंट जुड़ा हुआ है। निरूपा की मौत के बाद उनके पति कमल रॉय इस प्रॉपर्टी के मालिक थे। बेटों के बीच यह विवाद तब बढ़ा, जब साल 2015, नवंबर में उनके पिता कमल रॉय का भी निधन हो गया। किरन ने पिछले साल बांबे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अपने बड़े भाई पर इस घर का मालिकाना हक पाने के लिए उन्हें डराने और धमकाने का आरोप लगाया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App