‘इसरो’ जाएगी कटराईं की ऋषिका

By: Mar 27th, 2017 12:05 am

पतलीकूहल – ई-स्टार द्वारा आयोजित इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन प्रतियोगिता में प्रदेश के कई बच्चों को बंगलूर में देश के नामी वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त करने के लिए चयन हुआ है, जिसमें कटराईं की छात्रा ने भी इस  भाग लेकर कुल्लू जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर इसरो में चयन करवाया है। श्री रामा पब्लिक स्कूल कटराईं की ऋषिका डोगरा का चयन इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) के लिए हुआ है। ई-स्टार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऋषिका ने अपने जिला में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके चलते  छात्रा का चयन इसरो बंगलूर के लिए हुआ है। ऋषिका देश के नामी वैज्ञानिकों से जानकारी हासिल करेगी। स्कूल के चेयरमैन श्याम शर्मा ने बताया कि पहले इस प्रतियोगिता का चयन जिला स्तर पर किया गया था। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद राज्य स्तर पर इसने बेहतर प्रदर्शन किया है। अध्यक्ष श्याम शर्मा, प्रधानाचार्य अनु शर्मा तथा अध्यापकों और छात्रा के निजी संबंधियों ने ऋषिका तथा उसके माता-पिता को इस अवसर पर बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App