खुले में थूकने पर प्रतिबंध लगाने की मांग

By: Mar 25th, 2017 12:02 am

नई दिल्ली— संसद में मांग उठी कि सरकार देश में सार्वजनिक स्थानों अथवा खुले में मल-मूत्र त्याग करने एवं थूकने पर कानून बना कर प्रतिबंध लगाए। भारतीय जनता पार्टी की  मीनाक्षी लेखी ने लोकसभा में शून्यकाल में कहा कि आज विश्व तपेदिक दिवस है और भारत में 2022 तक तपेदिक का समाप्त करने का लक्ष्य है। हाल ही में एक अध्ययन में पता चला है कि यह बीमारी सबसे ज्यादा थूकने के कारण फैलती है। उन्होंने कहा कि एक कानून बना कर खुले या सार्वजनिक स्थानों पर  थूकने पर भी प्रतिबंध लगाया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App