डेटिंग के लिए बनाया रिज्यूमे

By: Mar 24th, 2017 12:04 am

आज तक आपने जॉब के लिए ही रिज्यूमे बनाए होंगे, लेकिन कैलिफोर्निया के एक लड़के ने लड़की से डेट करने के लिए मजेदार रिज्यूमे बना दिया। 21 साल के जॉसेफ एडम्स ने प्रोपोज करने का यह अलग तरीका चुना। एक बार एडम्स को उसकी दोस्त ने फेसबुक ग्रुप के एक पोस्ट पर टैग किया, जिसमें लिखा था, मुझे अपनी रूममेट के लिए एक अच्छे लड़के की तलाश है, जो उसे फॉर्मल डेट पर ले जाए। मेरी रूममेट एक किताबी कीड़ा है। उसके कालेज के ही एक स्टूडेंट ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट लिया और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। इसके यह वायरल हो गया। एडम्स ने इसका जवाब यूं दिया, वह इस मौके का इंतजार कर रहा है। उसने अपनी फोटो के साथ ही रिज्यूमे भी पोस्ट कर दिया। इस रिज्यूमे में उसने बताया कि उसे क्या पसंद है, क्या नहीं। वह अपना दिन कैसे बिताता है। उसने बताया कि वह एक कैफेटेरिया में था, जहां उसने एक खूबसूरत लड़की देखी, जिसे देखकर वह अट्रैक्ट होने लगा। थोड़ी बातचीत शुरू हो गई और उसने लड़की को प्रोपोज कर दिया। लड़की ने उससे पूछा कि क्या उसके पास रिज्यूमे है? उसने न कहा। उसके बाद लड़की ने उसका प्रोपोजल ठुकरा दिया। लड़के ने तभी से रिज्यूमे बनाकर डेटिंग करने की ठान ली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App