निजी स्कूलों की मनमानी

By: Mar 16th, 2017 12:01 am

( डा. ओपी शर्मा, शिमला )

हिमाचल प्रदेश में हजारों निजी स्कूल सेवाएं दे रहे हैं। इन संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण न के बराबर है। स्कूल प्रबंधक बच्चों से मनमाने ढंग से उगाही कर रहे हैं। प्रायः निजी स्कूल अपने स्तर पर आदेश जारी कर अभिभावकों से मनमाफिक फीस, जुर्माना, खेल शुल्क, परीक्षा खर्च व बस किराया लेकर परेशानियां पैदा कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की स्थापना इसी उद्देश्य से की है, परंतु शिक्षण संस्थान बेपरवाह होकर धन उगाही कर रहे हैं। हर वर्ष फीस वृद्धि, एक ही दुकान से वर्दी खरीदना आदि आदेश न्यायोचित नहीं हैं। साल में कई उत्सव, आयोजन भी धन उगाही का बहाना होता है। कुछ बच्चों को इनाम देकर, कुछ की फोटो छापकर इन्होंने लोगों को संतुष्ट करने का तरीका साध रखा है। इन निजी संस्थानों की पढ़ाई पर भी प्रश्नचिन्ह है। ऐसे संस्थानों पर अंकुश लगाना नितांत आवश्यक है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App