फुटबाल प्लेयर रोजाना तीन घंटे बहा रहे पसीना

By: Mar 26th, 2017 12:07 am

newsचलो चलें फुटबाल हो जाए। पैरों से खेले जाने वाले दुनिया के शायद एकमात्र खेल फुटबाल के दीवाने एक ढूंढो तो सौ मिलते हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ ने अपने मेगा इवेंट ‘दिव्य हिमाचल फुटबाल लीग’ के जरिए युवाओं में ऐसा जोश जगाया कि पुराने खिलाडि़यों को जहां आक्सीजन मिली, वहीं नए खिलाड़ी नव उत्साह के साथ मैदान में ऊंची किक मारते दिखाई देने लगे हैं। क्या कोच और क्या खिलाड़ी सभी हर जगह उत्साह से लबरेज हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ में अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में जो उत्साह इन फुटबालरों में देखा उसी का हाल प्रिय पाठकों के सामने प्रस्तुत है। हालांकि मौसम में कुछ तपिश तो है, लेकिन क्रेज कहीं उससे बढ़कर है। फुटबाल मैदान में अभ्यास को जुटे खिलाडि़यों से ‘दिव्य हिमाचल’ के प्रतिनिधि ने एक साथ प्रश्न खेल को लेकर किए…

ग्राउंड जीरो से अक्षय कुमार

खिलाड़ी का नाम : विशाल ठाकुर

वर्ग : जूनियर

प्रैक्टिस : हर रोज सुबह-शाम

पसंदीदा प्लेयर : मैसी

कोच : संजय संधू पैप्सी

सैंज घाटी के शैंशर गांव के फुटबाल खिलाड़ी विशाल ठाकुर ने बताया कि जैसे ही उन्हें दिव्य हिमाचल के फुटबाल लीग के बारे पता चला तो वह एकदम से तैयारियों में जुट गए। दिव्य हिमाचल द्वारा करवाए जा रहे फुटबाल लीग एक बेहतर प्रयास है। दिव्य हिमाचल का फुटबाल लीग खिलाडि़यों को एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। प्रदेश सरकार को चाहिए कि प्रदेश में क्रिकेट मैदानों की भांति फुटबाल मैदान भी तैयार करें, ताकि वहां फुटबाल खिलाड़ी अभ्यास करें। फुटबाल की सुबह-शाम अभ्यास करते है। पिछले तीन सालों से लगातार फुटबाल से जुड़े है। फुटबाल खिलाड़ी मैसी बेहद ही शानदार तरीके से खेलते है, उनकी भांति ही कुल्लू से भी खिलाड़ी देश भर में नाम चमकाएंगे, इसके लिए दिव्य हिमाचल का मंच अब एक शानदार मौका आगे आने का है।

नामः हिमांशु ठाकुर

वर्ग : जूनियर

प्रैक्टिस :  सुबह- शाम दो बार

पोजिशन : मिड फिल्डर

पसंदीदा प्लेयर : रोनाल्डो

कोच : संजय संधू

मौहल से फुटबाल प्लेयर हिमांशु ठाकुर की माने तो दिव्य हिमाचल द्वारा करवाए जा रहे फुटबाल लीग एक बेहतर प्रयास है। इससे प्रदेश भर में फुटबाल खिलाडि़यों को एक मंच मिलेगा। जहां पर फुटबाल खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे। फुटबाल खेलने का बेहद क्रेज है। जिसके चलते हाल ही में अभी-अभी फुटबाल खेलना शुरू किया है। फुटबाल में रेनाल्ड़ो बेहद शानदार खिलाड़ी है। उनका मैच देखकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनकी भांति ही एक अच्छा खिलाड़ी बनने का सपना है। फुटबाल का हर रोज सुबह-शाम अभ्यास करते है। कोच संजय संधू खिलाडि़यों को बेहतर तरीके से फुटबाल के बारे में अभ्यास करवाते है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App