मंडला की बेटी इसरो में करेगी खोज

By: Mar 23rd, 2017 12:05 am

NEWSतीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की सुरभि ने अपनी पढ़ाई मंडला और जबलपुर से हिंदी मीडियम से की है। प्राइमरी शिक्षा मंडला जिले के बिछिया तहसील के सिझौरा के मिशन स्कूल से ली।  इसरो में चयन होते ही उसका यह सपना पूरा हो गया। पहले ही अटेम्प्ट में ही इसरो में वैज्ञानिक के लिए चयनित हुई सुरभि को यह तोहफा भी आठ मार्च विश्व महिला दिवस पर मिला। इस खुशी को उसने अपने फेसबुक अकाउंट में परफेक्ट गिफ्ट ऑन परफेक्ट डे लिखकर शेयर किया है। सुरभि ने प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के बारे में बहुत पढ़ा था। उन्हीं से प्रेरित होकर बीटेक (मेकेनिकल) किया। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद से भी प्रभावित रही। उनकी आटो बायोग्राफी अग्नि की उड़ान पढ़ी। इनसे भी इसरो में जाने की प्रेरणा मिली। सुरभि उद्यान विभाग में अधीक्षक चंद्रगुप्त नामदेव और हाई स्कूल बिंझिया की प्राचार्य कल्पना नामदेव की बेटी है। सुरभि ने लोगों को संदेश दिया है कि प्रतियोगी छात्र फेलुअर से डिमोरलाइज न हों। फेलुअर आने से रुकें नहीं। अपने ड्रीम पर फोकस रखें और उसे पूरा करें। असफलता के बाद ही सफलता मिलती है। सुरभि ने बताया कि जुलाई 2016 में दिल्ली में ही रिटन एग्जाम दिया था। इसके बाद 21 दिसंबर को साक्षात्कार दिया। परीक्षा पास करने के बाद देशभर के 900 लोगों को बुलाया गया था, जिसमें से मात्र 90 को चयनित करना था। इसमें 62वीं रैंक सुरभि को मिली है। आठ मार्च का दिन उसके लिए कभी न भूलने वाला दिन हो गया। उसने प्रतिस्पर्धा भी आरक्षित कोटे की बजाय सामान्य वर्ग से की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App