राजकुमारी-पीपी नेगी के सिर जीत का ताज

By: Mar 25th, 2017 12:07 am

newsशिमला  – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद (ईसी) व विवि कोर्ट सदस्य पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है। विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद (ईसी) के पद पर राजकुमारी ठाकुर ने और विवि कोर्ट सदस्य पद पर पीपी नेगी ने जीत हासिल की है, जबकि भाजपा समर्थित गुट कर्मचारी कल्याण संघ के प्रत्याशी दूसरे स्थान और माकपा समर्थित गुट के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। कार्यकारी परिषद सदस्य चुनाव में 684 कर्मचारियों ने मतदान किया, जिसमें 12 वोट इनवैलिड रहे। कुल 672 वोटों में से राजकुमारी ठाकुर ने 323 वोट हासिल कर ईसी सदस्य पद पर कब्जा जमाया। राजकुमारी ठाकुर इससे पूर्व में भी ईसी सदस्य चुनी गई थी। ईसी सदस्य चुनाव में कुलदीप कुमार 257 वोट लेकर दूसरे और ललित कुमार 92 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे।  विश्वविद्यालय कोर्ट सदस्य पद के चुनाव में 779 कर्मचारियों में से 684 कर्मचारियों ने मतदान किया। कांग्रेस समर्थित गुट कर्मचारी संघ के प्रत्याशी पीपी नेगी ने 684 वोटों में सर्वाधिक 335 वोट प्राप्त कर कोर्ट सदस्य पद पर परचम लहराया। विवि कोर्ट सदस्य पद पर राजेंद्र 231 मत लेकर दूसरे और देवेंद्र 109 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) व विवि कोर्ट सदस्य पर पर जीत हासिल करने से कांग्रेस समर्थित गुट कर्मचारी कल्याण संघ में खुशी की लहर है। दोनों पदों पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस समर्थित गुट के कर्मचारियों जीत का जश्न मनाया। विश्वविद्यालय ईसी कोर्ट सदस्य पद के चुनाव में इस मर्तबा तिकोना मुकाबला था। चुनाव में कांग्रेस भाजपा और माकपा समर्थित गुट कर्मचारी संगठन ने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे, जिसमें कांग्रेस समर्थित गुट के कर्मचारियों ने जीत हासिल कर अपना वर्चस्व कायम रखा है।

कर्मचारियों के मुद्दे उठाएंगे

प्रदेश विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद व विवि कोर्ट सदस्य पदों के लिए जो प्रत्याशी जीत हासिल कर चुने गए हैं। वह विश्वविद्यालय की सर्वोच्च संस्था ईसी व विवि कोर्ट में कर्मचारी से जुड़े मामले उठाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App