राजधानी पुलिस छावनी में तबदील

By: Mar 30th, 2017 12:08 am

newsशिमला  —  राजधानी शिमला में गुरुवार को होने जा रही आक्रोश रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली के लिए शहर में दस अतिरिक्त रिजर्व बटालियन लगाई गई हैं। इसके अलावा रैली में आने वाले वाहनों के पार्किंग की भी ऊचित व्यवस्था की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विशाल आक्रोश रैली गुरुवार को शिमला के आईस स्केटिंग रिंक लक्कड़ बाजार में होने जा रही है। पुलिस ने रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने इसके लिए तैयारियों का जायजा लिया। इसके लिए दस रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों को तैनात किया जाएगा , जिनमें से पांच रैली स्थल पर ही होंगे। इनमें दो रिजर्व महिला पुलिस फोर्स भी शामिल हैं। रैली को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रैली के लिए आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था  की गई। रैली में भारी तादाद में वाहन आने की संभावना है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा की ओर से आने वाले वाहनों को जुब्बड़ हट्टी एयरपोर्ट वाली सड़क पर वाहन खड़े करने की अनुमति होगी, वहीं सोलन व ढली की ओर से आने वाले वाहनों को टूटीकंडी बाइपास पर पार्क करने की व्यवस्था होगी। एडिशनल एसपी अर्जित सैन ने कहा है कि रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं रैली के लिए आने वाले वाहनों को पार्क करने के लिए भी स्थान चयनित किए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App