सपना सच करने को मैदान में बहा रहे पसीना

By: Mar 27th, 2017 12:05 am

newsचलो चलें फुटबाल हो जाए। पैरों से खेले जाने वाले दुनिया के शायद एकमात्र खेल फुटबाल के दीवाने एक ढूंढो तो सौ मिलते हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ ने अपने मेगा इवेंट ‘दिव्य हिमाचल फुटबाल लीग’ के जरिए युवाओं में ऐसा जोश जगाया कि पुराने खिलाडि़यों को जहां आक्सीजन मिली, वहीं नए खिलाड़ी नव उत्साह के साथ मैदान में ऊंची किक मारते दिखाई देने लगे हैं। क्या कोच और क्या खिलाड़ी सभी हर जगह उत्साह से लबरेज हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में जो उत्साह इन फुटबालरों में देखा उसी का हाल प्रिय पाठकों के सामने प्रस्तुत है। सोलन के नौणी विश्वविद्यालय मैदान में शाम के पांच बजे हैं, हालांकि मौसम में कुछ तपिश तो है, लेकिन क्रेज कहीं उससे बढ़कर है। फुटबाल मैदान में अभ्यास को जुटे खिलाडि़यों से ‘दिव्य हिमाचल’ ने कई प्रश्न किए तो ये जवाब मिले …

नौणी विश्वविद्यालय के मैदान में फुटबाल का अभ्यास करने के लिए आए जेएम टींबा से हिमाचल फुटबाल लीग के बारे में जब की गई तो वह काफी उत्साहित नजर आए। वह इस प्रतियोगिता से अनजान नहीं थे। जेएम टींबा ने कहा कि वह बीते नौ वर्षों से फुटबाल खेल रहे हैं, लेकिन कभी आग बढ़ने के लिए बड़ा मंच नहीं मिला। हिमाचल फुटबाल लीग के लिए वह बीते कई दिनों से पसीना बहा है। जेएम टींबा ने कहा कि वह मैदान में विंग पोजिशन के खिलाड़ी है तथा उनके पसंदीदा खिलाड़ी रोनाल्डो हैं।

नौणी विश्वविद्यालय के छात्र ईमना भी  मैदान में अभ्यास करते हुए नजर आए। इस दौरान  दिव्य हिमाचल फुटबाल लीग के बारे में उनसे भी बात की गई। ईमना को जब पता चला कि हिमाचल में फुटबाल लीग होने  जा रहा है, जिसके बाद वह कड़ी मशक्कत में जुट गए। उन्होंने कहा कि देश कई राज्यों में फुटबाल को काफी तरजीह दी जाती है और यह खेल काफी प्रचलित भी है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में इस खेल को लेकर कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिलता है। दिव्य हिमाचल फुटबाल लीग  ने प्रदेश में फुटबाल को आगे बढ़ाने के लिए एक नई पहल की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App