सरेआम बिक रहे सड़े फल

By: Mar 27th, 2017 12:05 am

सोलन     —  चंद पैसों के चक्कर में आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। बाजार में सड़े हुए फल और सब्जियां सरेआम बिक रहे हैं। कुछ फल विक्रे ता प्रशासन के नाक तले लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ रहे हैं। इसी प्रकार सड़कों के किनारे  दूषित आइसक्रीम और जूस बेचने का धंधा  भी शुरू हो चुका है। हैरानी की बात है कि लोगों को गंदगी परोस रहे इन दुकानदारों और रेहड़ी वालों को कोई पूछने वाला है। गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है तथा शीतल पेय पदार्थों की डिमांड काफी अधिक बढ़़ जाती है। ऐसे में डायरिया व उल्टी फैलने का खतरा भी सबसे अधिक रहता है। जानकारी के अनुसार फलों का राजा आम बाजार में तो गया हैं, लेकिन इसे खाते ही सेहत खराब हो सकती है। आम का रेट इन दिनोें 200 से 300 रुपए प्रतिकिलो र्है। डिमांड कम होने की वजह से फल विक्रेता कई दिनों तक इसे अपनी दुकान में सजा कर रखते हैं, जिसकी वजह से यह रखे रखे सड़ जाते हैं। ग्राहकों को सड़े हुए आम भी महंगे रेट पर बेचे जा रहे हैं। इसी प्रकार केला, संतरा व अन्य फल सड़ा हुआ होने के बावजूद ग्राहकों को बेचा जा रहा है। यही हाल शहर में सब्जी विक्रे्रताओं के है। खराब सब्जियां भी शहर में धड़ल्ले से बिक रही है। गर्मियों का सीजन शुरू होते है, आइसक्रम बेचने वालों का भी तांता लगना शुरू हो जाता है। घर पर तैयार होने वाली इन आइसक्रीम को बनाते सफाई का कोई ध्यान  नहीं रखा जाता है। शहर के स्कूलों के सामने व सड़कों के किनारे इस प्रकार की आइसक्रीम इन दिनों बिकनी शुरू हो गई है। शहर के मालरोड पर गंदी नालियों के ऊपर लगी जूस की दुकानें भी लोगों को बीमारियां परोस  रही है। जूस की दुकान के आसपास गंदगी फैली होती है तथा आसपास मक्खियां  गंदगी फैलाती रहती है। बिना मेडिकल जांच के शहर में जूस बेचने का धंध बीते कई दिनों से चल रहा है। हैरानी की बात है कि स्वास्थ्य विभाग की अभी तक आंखें नहीं खुली है। वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता का कहना है कि समय-समय पर दृषित पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

हफ्ते भर रही वीआईपी मूवमेंट

जिला भर में इस सप्ताह वीआईपी मूवमेंट काफी अधिक रही। सीएम वीरभद्र सिंह एकदिवसीय सोलन दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जौणाजी रोड पर स्थित मंदिर का शिलान्यास किया  तथा मिनी सचिवालय का निरिक्षण भी किया। वहीं नालागढ़ में भी वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी एकदिवसीय दौरे पर रहे।

कुमार स्वामी के समागम में हजारों भक्त

नालागढ़ में कुमार स्वामी के समागम में हजारों भक्त पहुंचे। पूरा नालागढ़ क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस समागम में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से भक्त पहुंचे। कुमार स्वामी ने दो दिनों तक भक्तों  के दुखों के निवारण का समाधान बताया।

अश्वनी खड्ड में दर्दनाक हादसा 

अश्वनी खड्ड में इस सप्ताह दर्दनाक हादसा हुआ। एक आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में नौणी व ओच्छघाट के रहने वाले चार युवाओं की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम  फैल गया। वहीं पांचवें युवक को पीजीआई में दाखिल किया गया है।

नगर परिषद ने वित्त  वर्ष का बजट पेश किया

नगर परिषद ने अपना आगामी वित्त  वर्ष का बजट पेश किया है। परिषद द्वारा कुल 88 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। परिषद ने करीब चार करोड़ रुपए का मुनाफा दर्शाया है, जबकि शहर की सड़कों, गंदे नालों और गरीबों की कालोनी में अधिकतर बजट खर्च किया जाएगा।   बजट में शहर के पार्कों की मुरम्मत का भी प्रावधान रखा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App