सीक्वल नहीं है ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’

By: Mar 4th, 2017 12:02 am

बालीवुड निर्देशक शशांक खेतान का कहना है कि उनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ सीक्वल नहीं है। शशांक ने वर्ष 2014 में वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेकर ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां’ बनाई थी। शशांक ने अब वरुण और आलिया को लेकर फिल्म ‘ब्रदीनाथ की दुल्हनिया’ बनाई है। चर्चा है कि यह फिल्म का सीक्वल है। शशांक ने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ फिल्म का सीक्वल नहीं है, बल्कि एक नई कहानी है। ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ की सफलता के बाद जब उन्होंने यह कहानी करण को सुनाई तो उन्होंने कहानी सुनने के बाद कहा कि यह कहानी बिलकुल अलग है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App