किताब लिख रही हैं ऋचा

By: Apr 8th, 2017 12:05 am

NEWSबालीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों किताब लिख रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह लोगों को पसंद आएगी। ऋचा की पहली किताब इसी साल आने वाली है। पेंगुइन इंडिया इस किताब को साल के अंत तक प्रकाशित करेगी। ऋचा ने कहा कि वह एक किताब लिख रही हैं, जिसमें वह अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं का जिक्र करेंगी। वह सोशल मीडिया से आगे बढ़कर अधिक गहराई में जाना चाहती थीं। ऋचा ने कहा कि लेखन में उनकी रुचि नई नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि वह अच्छा करेंगी। यह साल उनके लिए खास है। वह निर्माण और लेखन में शुरुआत कर रही हैं। ये दोनों 2017 में होंगे। बताया जाता है कि इस किताब में उनके जीवन के कई घटनाक्रमों और पहलुओं व उनके व्यवहार को उजागर किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App