कौटिल्य हीरोज में एंट्री को लड़ाएंगे जी-जान

By: Apr 24th, 2017 12:05 am

हिमाचल फोरम

news‘दिव्य हिमाचल’ फुटबाल लीग को लेकर प्रदेश भर के युवाओं में खासा जोश है। मीडिया गु्रप की अनूठी पहल से जहां युवाओं को विश्व के नंबर वन खेल में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा, वहीं खेल से उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर आएगी..

खिलाड़ी : निखिल

प्रैक्टिस : दो-दो घंटे

पोजीशन : गोलकीपर

पसंदीदा प्लेयर : मैसी

कोच : संजीव बिंजौला

निखिल तीन साल से फुटबाल की प्रैक्टिस कर रहा है। कौटिल्य हमीरपुर हीरोज में शामिल होने के लिए उसने अभ्यास दोगुना कर दिया है। वह हर रोज सुबह-शाम दो-दो घंटे अभ्यास करता है। निखिल ऐम पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है तथा फुटबाल टीम में बतौर गोलकीपर खेलता है। वह कोच संजीव बिंजौला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। उसने बताया कि उसका पसंदीदा प्लेयर मैसी है। वह भविष्य में बेहतर फुटबाल खिलाड़ी बनना चाहता है। उसका कहना है कि ‘दिव्य हिमाचल’ की फुटबाल लीग से प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने का रास्ता मिला है। वह इंटरनेशल खिलाडि़यों से वह प्रेरणा लेता है।

खिलाड़ी : तपिश

प्रैक्टिस : तीन से चार घंटे

पोजीशन : स्ट्राइकर

पसंदीदा प्लेयर : रोनाल्डो

कोच : संजीव बिंजौला

ऐम पब्लिक स्कूल के तपिश का कहना है कि वह दो साल से लगातार फुटबाल का अभ्यास कर रहा है। वह हर रोज सुबह-शाम तीने से चार घंटे अभ्यास करता है। वह टीम में सेंटर स्ट्राइकर के तौर पर खेलता है। दसवीं कक्षा का तपिश कोच संजीव बिंजौला से फुटबाल के गुर सीख रहा है। उसका पसंदीदा प्लेयर रोनाल्डो है। तपिश का कहना है कि वह फुटबाल जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता है। कौटिल्य हमीरपुर हीरोज में शामिल होने के लिए वह काफी उत्साहित है। वह इंटरनेशल खिलाडि़यों से वह प्रेरणा लेता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App