खेल हिमाचल खेल

By: Apr 4th, 2017 12:02 am

( सुशांत शर्मा, मंडी )

‘दिव्य हिमाचल’ प्रदेश में जो फुटबाल लीग करवा रहा है, वह अपने आप में एक गौरव की बात है। इससे प्रदेश भर के फुटबाल खिलाडि़यों को एक अच्छा मंच मिलेगा। मैं आशा करता हूं कि मंडी टीम से जो भी खिलाड़ी खेलेंगे, वे अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इसमें मंडी जिला से कई बहुत अच्छे खिलाड़ी सामने आएंगे। ‘दिव्य हिमाचल’ की इस प्रतियोगिता से खिलाडि़यों को तराशने में आसानी होगी। मंडी में कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें कुछ कर दिखाने का अब तक खास मौका नहीं मिल पाया है। यह दुखद ही माना जाएगा कि प्रदेश में फुटबाल खेल के प्रचार-प्रसार के लिए अभी तक कुछ ज्यादा नहीं किया जा सका है। हमारे देश भारत में खेल का मतलब सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित है। लीक से हटकर फुटबाल लीग इस खेल में कुछ कर गुजरने वाले खिलाडि़यों के लिए सुनहरा अवसर है। इस प्रतियोगिता से प्रदेश की जो फुटबाल प्रतिभाएं सामने आएंगी, वे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी हिमाचल प्रदेश के खेल प्रदर्शन को सुधारने में योगदान करेंगी। मैं आशा करता हूं कि ‘दिव्य हिमाचल’ इस प्रतियोगिता को करवाने में पूरी पारदर्शिता बरतेगा और खिलाडि़यों का चयन अच्छे तरीके से होगा, ताकि अच्छे खिलाडि़यों को मौका मिले।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App