दस दिन बाद वापसी

By: Apr 24th, 2017 12:04 am

अंतरराष्ट्रीय स्टार प्रियंका चोपड़ा विदेश से वापस भारत लौट आई हैं। वापस लौटकर वह बेहद खुश हैं। न्यूयार्क में करीब एक साल का समय बिताने के बाद प्रियंका दस दिन का ब्रेक लेकर भारत लौटी हैं। इसके बाद वह अपनी आने वाली हालीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रोमोशन के लिए न्यूयार्क वापस लौट जाएंगी। इस संबंध में प्रियंका ने एक ट्वीट के जरिए अपने मुंबई लौटने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीर भी साझा करते हुए लिखा, वह दुनिया में कहीं भी जाएं, घर आने का एहसास अलग ही है। मुंबई लौटने पर इतने अच्छे स्वागत के लिए सभी का शुक्रिया। उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि वह जल्द ही न्यूयार्क को अलविदा कहकर स्वदेश लौटने की तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें कि लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा बालीवुड के किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। फैंस को इंतजार है कि वह जल्द ही किसी हिंदी फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल इस बात को लेकर किसी तरह का कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App