नेशनल लेवल पर हिमाचल का डंका

By: Apr 10th, 2017 12:05 am

मास्टर एथलेटिक्स-बोटिंग में जीते मेडल

newsnewsधर्मशाला – विक्रम चौधरी और नत्था सिंह ने राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल का नाम रोशन किया है। इलाहाबाद में हुई अंतर राज्य मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धर्मशाला से धावक विक्रम चौधरी ने 45 आयु वर्ग की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही 75 आयु वर्ग में पालमपुर के गंदढ़ से नत्था सिंह ने शॉट पुट और हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक और जैवेलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश को नौ स्वर्ण पदक के साथ कुल 26 मेडल मिले, और पूरे भारत वर्ष में हिमाचल प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नौवें स्थान पर रहा। इस वर्ष एशियाई मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता अक्तूबर माह में चीन के शिंघाई शहर में होंगी। इन खिलाडि़यों ने बताया कि एशिया प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधितव करते हुए देश के लिए मेडल लाएंगे।

नवीन-चंद्र को कांस्य

newsसुंदरनगर – हिमाचल के दो खिलाडि़यों ने राष्ट्रीय जल क्रीड़ा प्रतियोगिता के क्याकिंग और कनोइंग इवेंट में दो कांस्य पदक जीत नाम रोशन किया है। इंदौर में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल्लू के 26 वर्षीय नवीन कुमार व 23 वर्षीय चंद्र नेगी ने एक-एक कांस्य पदक झटका है। इस अवसर पर हिमाचल क्याकिंग व कनोइंग एसोसिएशन की ओर से इन कांस्य पदक विजेताओं को पांच-पांच हजार से इनाम दिया। संघ के महामंत्री पदम सिंह गुलेरिया ने बताया कि इस खेल में यह हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इन विजेता खिलाडि़यों को हिमाचल टीम के मैनेजर श्याम अत्री सहित रणजीत सनोरिया डायरेक्टर अटल बिहारी बाजपाई इंस्टीच्यूट मनाली ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कंवर कमल सिंह, प्रधान क्याकिंग इंस्टीच्यूट व राकेश वालिया मौजूद रहे ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App