प्रोमोशन से खाली हुए पदों को भरे सरकार

By: Apr 25th, 2017 12:02 am

हमीरपुर— हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने प्रधानाचार्यों की पदोन्नति सूची जारी होने के कारण उत्पन्न हुई रिक्तियों को भी जल्द भरने की मांग मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से की है। संघ ने  प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को 114 मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची जारी करने और 437 टीजीटी को पीजीटी पदोन्नत करने का भी स्वागत किया है। संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि इससे स्कूली शिक्षा सुदृढ़ होगी। संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मनोज पाल सिंह परिहार ने बताया कि मुख्याध्यापक पदोन्नत सूची में केवल 1991 के ही मुख्याध्यापक पदोन्नत हो पाए हैं। बैठक में महासचिव अमृत महाजन, शालू परमार, अशोक चौधरी, सुरेंद्र कश्यप, प्रवीण सिंह, केवल सिंह, सुखविंद्र सिंह (कांगड़ा), नरेंद्र ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर (मंडी), दीप गौतम (सोलन), गणेश नेगी (किन्नौर), सिकंदर ठाकुर (कुल्लू), राजीव राठौर (चंबा), नरेश शर्मा (ऊना),  मोहन शर्मा (सिरमौर), हमीरपुर से मुकेश शर्मा, दीपेश शर्मा, प्रदेश वित्त सचिव राजकुमार, सचिव विकास शर्मा मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App