राष्ट्र पुरुषों को जानें

By: Apr 15th, 2017 12:01 am

( स्वास्तिक ठाकुर, पांगी, चंबा )

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महापुरुषों की जयंती पर स्कूल बंद नहीं होंगे, बल्कि अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चलते रहेंगे। इस दिन बच्चों को महापुरुषों के बारे में पढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में महापुरुषों की जयंती और राष्ट्रीय अवकाशों को मिलाकर स्कूल लगभग 120 दिन बंद रहते हैं। ये छुट्टियां एक तरह से पढ़ाई में बाधा उत्पन्न करती रही हैं। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने महापुरुषों की जयंतियों पर छुट्टियों को रद्द करने का जो फैसला लिया है, उसे शिक्षा में सुधार और राष्ट्रीय नायकों के जीवन के बारे में जागरूकता फैलानकी दिशा में सराहनीय माना जाएगा। विद्यार्थी इन छुट्टियों के रूप में अपना कीमती समय मौज-मस्ती में गंवा देते हैं। इस फैसले के बाद भले ही उन्हें शैक्षणिक पाठ्यक्रम के लिहाज से कोई खासा लाभ नहीं होगा, फिर भी राष्ट्र पुरुषों की जानकारी के लिए वे अपने समय का सदुपयोग कर पाएंगे। भारत की कुल आबादी का एक बड़ा वर्ग युवाओं का है और ये युवा राष्ट्रपुरुषों से प्रेरणा लेकर अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे सकते हैं। इसकी आज देश को महत्ती जरूरत है। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश से जो पहल हुई है, उसका अन्य राज्यों को भी अनुसरण करना चाहिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App