सचिवालय में बिछी चुनावी बिसात

By: Apr 26th, 2017 12:05 am

शिमला— प्रदेश सचिवालय में सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के चुनाव की प्रक्रिया खासी दिलचस्प रहती है। यहां सगठन की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। सचिवालय में सभी कर्मचारियों की नजरें इस संगठन के चुनाव पर रहती हैं, जिसकी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को यहां चुनाव के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन था, जिसके लिए इच्छुक कर्मचारियों ने रिटर्निंग अधिकारी मनमोहन जस्सल के सामने अपने नामांकन पत्र भरे। 44 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसमें से प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार हैं। बुधवार को इन नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और गुरुवार 27 अप्रैल को नामांकन वापस लेने का दिन रखा गया है। इस दिन शाम पांच बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।

मंगलवार को इन्होंने भरे नामांकन

सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन में लगभग 900 सदस्य हैं। प्रधान पद के लिए जिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा उनमें भूपेंद्र सिंह बॉबी, संजीव शर्मा व गोबिंद वल्लभ उपाध्याय शामिल हैं। देखना होगा कि छंटनी के बाद क्या स्थिति बनती है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए चार लोगों ने नामांकन भरे हैं, जिनमें कमलजीत सिंह, महेश कुमार, चानन मेहता व वंदना शामिल हैं, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए  रूप लाल मित्तर, मनमोहन सिंह, चानन मेहता, वंदना, जीत राम शर्मा, सुख राम ठाकुर व रोहित मेहता ने नाम दाखिल किए हैं। महासचिव के पद पर चुनाव लड़ने के लिए चार लोग आगे आए हैं, जिनमें कमल कृष्ण शर्मा, महेश कुमार, बलवंत सिंह ठाकुर व मदन शर्मा शामिल हैं।  इसके अलावा संयुक्त सचिव पद के लिए प्रेम चंद धर्मा, तेज राम वर्मा तेजू, मनोज कुमार, विनय कुमार शर्मा व रमन शर्मा शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए जिन लोगों ने नाम दाखिल किया है उनमें सुरेंद्र माहन, रमेश चंद, मिलाप चंद, जीत राम शर्मा व राजकुमार के नाम शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App