ऊना में मरीज की मौत पर हंगामा

By: May 26th, 2017 12:15 am

क्षेत्रीय अस्पताल में परिजन आग बबूला, डाक्टरों पर कोताही का आरोप

newsऊना – क्षेत्रीय अस्पताल ऊना एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। गुरुवार को अस्तपाल में आपरेशन के कुछ समय बाद मरीज की मौत होने पर हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, साथ ही स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  जानकारी के अनुसार चमन लाल (60) निवासी कोटलाखुर्द एपेडिंक्स की बीमारी से ग्रसित था।   वहीं, गुरुवार को मरीज का आपरेशन किया गया, लेकिन आपरेशन के बाद मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद ही मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया।  परिजनों ने डाक्टरों पर कोताही का आरोप जड़ा है। बताया जा रहा है कि इस दिन चार आपरेशन रखे गए थे। एक सफल आपरेशन कर दिया गया था। वहीं, दूसरा आपरेशन चमन लाल का था, वह भी सफल रहा, जिसके चलते उसे वार्ड में भी शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन वार्ड में कुछ समय बाद अचानक ही मरीज की मौत हो गई। उधर, सर्जन ने कहा कि चमन लाल का एपेडिंग्स का आपरेशन किया गया था, जो कि सफल रहा था। रोगी का एपेंडिक्स फट चुका था। पेट में इंफेक्शन था। जिसे ठीक किया गया था। आपरेशन के बाद भी मरीज ठीक रहा। उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। करीब 45 मिनट बाद रोगी की छाती में दर्द हुआ, जिसके बाद उसकी दुखदः मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आपरेशन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं हुई है। रोगी के परिजनों को भी पूरी स्थिति बताई गई थी। लोगों ने आरोप निराधार हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App