क्या आप जानते हैं

By: May 17th, 2017 12:05 am
  1. ‘ हिमालयन पिलग्रिमेज ’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(क) देवराज शर्मा           (ख) आनंद चंद

(ग) बीएन दातार             (घ) शांता कुमार

  1. ‘ उसने कहा था ’ कहानी किस लेखक से संबंधित है?

(क) चंद्रधर शर्मा गुलेरी     (ख) अशोक कुमार

(ग) यशपाल                 (घ) कांशी राम

  1. ‘ कांगड़ा ब्राइड ’ प्रसिद्ध पेंटिंग किस से संबंधित है?

(क) नौरा रिचर्ड्स       (ख) सरदार सोभा सिंह

(ग) विजय शर्मा         (घ) निकोलस रौरिक

  1. हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी कौन बनाए गए हैं?

(क) जयराम ठाकुर       (ख) श्रीकांत शर्मा

(ग) खीमी राम             (घ) मंगल पांडे

  1. कांगड़ा जिले का ‘ बीड़ बिलिंग ’ किस खेल के लिए जाना जाता है?

(क) क्रिकेट               (ख) फुटबाल

(ग) पैराग्लाइडिंग         (घ) कबड्डी

  1. ‘ तीर्थन घाटी ’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

(क) मंडी में               (ख) शिमला में

(ग) सोलन में               (घ) कुल्लू में

  1. गुलेर का कौन सा राजा कला, विशेषकर चित्रकला का बड़ा प्रशंसक था?

(क) कर्ण चंद             (ख) गोवर्धन चंद

(ग) राम चंद             (घ) रूप चंद

  1. हिमाचल के किस शहर में स्काई बस चलाने की योजना बन रही है?

(क) धर्मशाला             (ख) शिमला

(ग) मंडी                 (घ) सोलन

  1. ‘ हिमाचल प्रदेश के कविराज ’ के नाम से कौन प्रसिद्ध हैं?

(क) जयदेव किरण     (ख) पंडित पद्मदेव

(ग) बाबा कांशी राम   (घ) विजय शर्मा

  1. ‘ दि ग्रेट खली ’ हिमाचल प्रदेश के किस जिला से संबद्ध हैं?

(क) मंडी               (ख) कांगड़ा

(ग) सिरमौर           (घ) सोलन

  1. राजस्व प्रशिक्षण संस्थान हिमाचल में कहां पर स्थित है?

(क) कांगड़ा           (ख) मशोबरा

(ग) नालदेहरा         (घ) जोगिंद्रनगर

  1. प्रदेश के किस नगर निगम के चुनाव जल्द ही होने वाले हैं?

(क) शिमला           (ख) धर्मशाला

(ग) सोलन             (घ) मंडी

  1. किस मुख्यमंत्री काल में ‘अंत्योदय योजना ’ शुरू हुई थी?

(क ) डा. परमार       (ख) शांता कुमार

(ग) वीरभद्र सिंह       (घ) रामलाल ठाकुर

  1. मंडी में नमक की खानों को सर्वप्रथम किस वर्ष खोजा गया?

(क) 1891 में       (ख) 1941 में

(ग) 1841 में         (घ) 1870 में

  1. ‘ मोहन मीकिन्स ब्रूवरीज ’ हिमाचल के किस स्थान पर स्थित है?

(क) परवाणू             (ख) नाहन

(ग) बिलासपुर           (घ) सोलन

  1. ‘ कर्ण सिंह ’ जिनका हाल में निधन हो गया, किस विभाग के मंत्री थे?

(क) आयुर्वेद             (ख) स्वास्थ्य

(ग) शिक्षा विभाग         (घ) शहरी विकास

उत्तर – 1 ग 2 क 3ख 4 घ 5 ग 6 घ 7 ख 8 क 9 ख 10 ग 11घ 12 क 13 ख 14 ग 15 घ 16क

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App