नेक दिल इनसान थे कर्ण सिंह

By: May 22nd, 2017 12:03 am

newsकुल्लू — राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने रविवार को स्व. कर्ण सिंह जो प्रदेश सरकार में आयुर्वेद मंत्री थे, कुल्लू स्थित उनके पैतृक निवास सुल्तानपुर पहुंचकर  परिवारजनों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राज्यपाल ने कर्ण सिंह की धर्मपत्नी शिवानी सिंह तथा उनके पुत्र आदित्य विक्रम सिंह को ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि कर्ण सिंह एक सहृदय, मृदु भाषी और नेक दिल इनसान थे। एक अच्छे बेदाग राजनेता के साथ-साथ प्रदेश ने बेहतर समाजसेवी खो दिया है। उन्होंने कर्ण सिंह के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि वह अपने कार्य के प्रति समर्पित राजनेता थे। वहीं, विधायक तथा कर्ण सिंह के बड़े भाई महेश्वर सिंह को भी राज्यपाल ने ढाढस बंधाया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App