मुंह से प्याज की बदबू

By: May 14th, 2017 12:05 am

हम भारतीय लोगों को प्याज के बिना कोई डिश अच्छी नहीं लगती है। भारत के कई घरों में प्याज को सब्जी बनाने या तड़का लगाने में काफी मुख्य माना जाता है। हम सलाद के रूप में भी इसका सेवन करते हैं, लेकिन कई लोग तो इसका सेवन इसलिए नहीं करते हैं, क्योंकि इसका सेवन करने से मुंह से बदबू आने लगती है, जिसके कारण उन्हें दूसरों के सामने शार्मिंदा होना पड़ता है। अगर आप भी इस वजह से प्याज का सेवन नहीं करती हैं, तो ऐसे में आप इन टिप्स को अपनाकर प्याज से आने वाली बदबू को दूर कर सकती हैं। आइए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं। पुदीना और अजमोद के पत्तों को चबाकर आप आसानी से मुंह से प्याज की गंध को दूर कर सकती हैं। यह आपके मुंह को फे्रश करता है। अपने मुंह में राई रखकर इसे कुछ देर तक चबाते रहें और फिर उसे निगल लें। इससे प्याज से आने वाली बदबू से आपको छुटकारा मिल जाएगा। अगर हम आपको यह बताते हैं कि वोडका का सेवन करके भी आप प्याज की बदबू से छुटकारा पा सकती हैं, तो क्या आप इस बात पर विश्वास करेंगी। शायबद बिलकुल नहीं, लेकिन हम आपको बता दें कि वोडका का सेवन करके आप आसानी से अपनी सांसों की बदबू से राहत पा सकती हैं। प्याज को सलाद के तौर पर खाने के बाद आप मशरूम और गाजर का सेवन कर सकती हैं। इससे प्याज की बदबू कम हो जाती है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App