अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

By: Jun 29th, 2017 12:05 am

जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

newsजम्मू— ‘बम बम भोले’ और ‘जय बाबा बर्फानी’ के नारों के साथ जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बुधवार को रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने जम्मू के भगवती नगर स्थित शिविर से 2280 तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। इस मौके पर तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए डा. सिंह ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए राज्य सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सुगम तथा दुर्घटना रहित यात्रा के लिए अन्य उपाय किए गए हैं। पहले जत्थे में 1811 पुरुष, 422 महिलाएं तथा 47 साधु शामिल हैं। यह जत्था 72 वाहनों में रवाना हुआ, जिसमें 26 छोटे मोटर वाहन तथा राज्य सड़क परिवहन निगम की 46 बसें शामिल थीं। उधर, अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर जारी अलर्ट के चलते सुरक्षाबलों को सतर्क रहने को कहा गया है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App