भाजयुमो ने छेड़ा दीवार लेखन अभियान

By: Jun 24th, 2017 12:05 am

भरमौर —  प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भरमौर हलके में भाजपा युवा मोर्चा ने दीवार लेखन अभियान जोर-शोर से आरंभ कर दिया है। इस कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा ने विस क्षेत्र के गैर जनजातीय क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों समेत भरमौर और होली में भी अभियान चलाया। जिसके तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली बाजार के विभिन्न हिस्सों में दीवार लेखन किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा की ओर से दीवार लेखन अभियान प्रभारी विक्रम वर्मा की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव रवि जुलकाण, युवा मोर्चा जिला सचिव अनूप कुमार, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत ठाकुर, भाजपा मंडल सचिव सुभाष कपूर, एसटी मोर्चा सचिव नरेश ठाकुर उर्फ बिक्की समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, उपमंडल मुख्यालय भरमौर व इसके आसपास के क्षेत्र में भी युवा मोर्चा की ओर से दीवार लेखन अभियान चलाया गया। इस कड़ी में गरोला में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अनिल सुलाखरिया की अगवाई में इस कार्य को अंजाम दिया गया। वहीं, उपमंडल मुख्यालय भरमौर व इसके आसपास के इलाकों में युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री बंटी कपूर की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन किया।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App