रस्सी पर चलकर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

By: Jun 1st, 2017 12:04 am

स्टंटमैन जान हथेली पर लेकर चलते हैं और यही वे लोग हैं, जो विश्व कीर्तिमान बनाते हैं। ऐसा ही वर्ल्ड रिकार्ड स्विट्जरलैंड के सैमुअल वोलेरी ने बनाया है। उन्होंने 800 फुट की ऊंचाई पर दो वैली के बीच का सफर रस्सी पर चलकर पूरा किया है। वोलेरी ने 14 मई को यह रिकार्ड कायम किया है। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं। दो पहाडि़यों के बीच की दूरी उन्होंने केवल 74 मिनट में ही पूरी कर ली। आश्चर्य की बात यह है कि वोलेरी का यह पहला वर्ल्ड रिकार्ड है। सबसे ज्यादा अंचभे की बात तो यह है कि इतनी ऊंचाई पर होने के बाद भी उनके चेहरे पर किसी भी तरह का भय और शिकन नजर नहीं आ रहा था। वह बेहद आसानी से संगीत सुन रहे थे और रस्सी पर लंबे-लंबे डग भरते नजर आ रहे थे। वोलेरी की दस लोगों की टीम दो पहाड़ों के बीच रस्सी लगाने में जुटी थी। इस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वोलेरी ने इस रिकार्ड को बनाने के लिए हर सप्ताह दस से 15 घंटे स्लैकलाइन पर चलने और कई तरह के व्यायाम भी किए, ताकि उन्हें रस्सी पर चलने में दिक्कत न हो। इसके पहले भी स्लैकलाइन में एक ऐसा ही अचंभित कर देने वाला रिकार्ड बना था। 2016 में नाथन पॉलिन और डेनी मेनिस्क ने फ्रांस के पहाड़ी क्षेत्र के बीच 3346 फुट की दूरी कर सबसे लंबी स्लैकलाइन का रिकार्ड बनाया था। फिलहाल तो सैमुअल ने ये सारे रिकार्ड हाथों हाथ तोड़ डाले और पहले ही कोशिश में वर्ल्ड रिकार्ड बना डाला।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App