‘हम पांच फिर से’

By: Jun 18th, 2017 12:07 am

Utsav‘हम पांच फिर से’ में नजर आएंगे कौन से टीवी एक्टर्स, किन चीजों में होगा बदलाव, 90 के दशक का मशहूर शो ‘हम पांच’ एक बार फिर से दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। ये इस शो का तीसरा सीजन होगा। जिसे हम पांच फिर से का नाम दिया गया है। 90 के दशक का मशहूर शो ‘हम पांच एक बार फिर से’ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। ये इस शो का तीसरा सीजन होगा। जिसे हम पांच फिर से का नाम दिया गया है। शो की पूरी कास्ट नई है और एक बड़े अखबार ने शो की स्टार कास्ट के बारे में जानकारी दी है। पहले दो सीजन की तरह एकता कपूर इस बार शो को प्रोड्यूस नहीं करेंगी। इस बार शो को एसेल विजन प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है। इससे ग्रुप ने इससे पहले महारक्षक देवी और डांस इंडिया डांस जैसे शो को प्रोड्यूस किया है। शो से जुड़े एक व्याक्ति के अनुसार ‘हम शो के शुरुआती फार्मेट और बाकी चीजों को बरकरार रखेंगे बस इसे मॉर्डन टाइम के हिसाब से कर दिया जाएगा। प्रोडक्शन हाउस कास्ट को लगभग फाइनल करने वाला है और हम नए चेहरों के साथ हाजिर होंगें। अखबार के अनुसार एक्टर सूरज थापर शो में आंनद माथुर का किरदार निभाएंगे, जो पहले अशोक सर्राफ निभाते थे। शो में वैष्णवी मैक्डोनाल्ड प्रिया तेंदुलकर की भूमिका में नजर आएगीं और सीमा पांडेय बीना का किरदार निभाएंगी, जिसे पहले शोमा आनंद करती थीं। जयश्री वेंकटरमन शो में काजल भाई जैसा महत्त्वपूर्ण किरदार निभाएंगी। इस शो को अपनी साधारण कहानी, लेकिन शानदार ह्यूमर और व्यंगों के लिए जाना जाता है। इसमें अशोक सर्राफ आनंद माथुर, प्रिया तेंदुलकर आनंद की पहली पत्नी शोमा आनंद, बीना माथुर, विद्या बालन राधिका माथुर, राखी टंडन स्वीटी माथुर, भैरवी रायचुरा काजल माथुर, वंदना पाठक मीनाक्षी माथुर, प्रियंका मेहरा छोटी नजर आते थे। इस शो ने इन सभी को रातों रात टीवी का स्टार बना दिया था। शो का पहला सीजन 1995 से आना शुरू हुआ था और 1999 तक चला था। इसके बाद 2005 में सीजन दो के साथ इस शो की वापसी हुई थी। इसे ‘देख भाई देख’ के साथ ऑल टाइम फेवरेट कॉमेडी शो में गिना जाता है। इस शो में आनंद माथुर नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई, जो अपनी 5 बेटियों के कारण हमेशा खुद को किसी मुसीबत में पाता है। आंनद की दो बीवियां दिखाई गई हैं और पहली 3 बेटियां आनंद की पहली पत्नी की थीं

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App