आधे चेहरे के साथ गुजारे 30 साल

By: Jul 26th, 2017 12:05 am

NEWSहमारे समाज में डाक्टर को भगवान का दूसरा स्वरूप माना जाता है। दुनिया में कई ऐसे बच्चे जन्म लेते हैं, जो शारीरिक विकृतियों का शिकार होते हैं। सर्जरी की मदद से डाक्टर उन्हें नया जीवन देते हैं। ऐसा ही एक मामला स्लोवाकिया में सामने आया है। यहां 30 वर्षीय इवांका डेंसिसोवा गोल्डेनहेर सिंड्रोम से पीडित हैं। यह जन्मजात बीमारी है। इस बीमारी में चेहरे के कई अंग पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते हैं और चेहरा अधूरा रह जाता है। इंवाका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह पिछले 30 सालों से आधे चेहरे के साथ अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। कई बार उनके मन में आत्महत्या करने का ख्याल भी आया, लेकिन इवांका ने हिम्मत नहीं हारी। इवांका ने अपनी कमजोरी को दुनिया से छिपाकर अपने जीवन के 30 साल गुजार लिए। अब इवांका चाहती हैं कि उनके चेहरे को सही आकार दिया जाए। इसके लिए उन्होंने अमरीका में सर्जरी करवाई। अब उनकी एक सर्जरी सितंबर में होनी है, जिसके बाद इवांका का चेहरा भी पूरी तरह से बदल जाएगा। अपने आधे चेहरे को छिपाने के लिए इवांका लंबे बाल रखती हैं और उसे आगे करके चेहरे को ढंकती हैं। इतने सालों तक उन्होंने इसी तरीके से अपना चेहरा दुनिया से छिपाए रखा। इवांका को जो बीमारी है, वह करीब 25000 बच्चों में से किसी एक को होती है। इसमें चेहरे के कान और आंख ज्यादा प्रभावित होते हैं। यह अपने क्रमानुसार बढ़ नहीं पाते। यही नहीं इसकी वजह से हार्ट, किडनी और फेफड़ों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App