भावानगर को मिला मिनी सचिवालय

By: Jul 25th, 2017 12:05 am

भावानगर —  स्थानीय लोगों की मेहनत और कांग्रेस सरकार की दूर दृष्टि से आज किन्नौर जिला प्रदेश के सभी जिलों से विकसित जिला उभर कर सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए विकास के नाम पर सिर्फ  प्रदेश की जनता को धोखा ही दिया है। भावावैली को स्पीति के पिन वैली से सड़क सुविधा के साथ जोड़ना वर्तमान सरकार का सपना है। इसके निर्माण शुरू करने में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही उचित कदम उठाया जाएगा। किन्नौर में विकास कांग्रेस की देन है। यह शब्द मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने काफनू और कटगांव में जनसभा के दौरान कहे। उन्होंने भावानगर में अढ़ाई करोड़ से निर्मित मिनी सचिवालय जनता को समर्पित किया। अब सभी सरकारी कार्यालय एक छत्त के नीचे उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त तीन दिवसीय उपमंडल स्तरीय जातरू उत्सव का भी आगाज किया गया। इससे पहले उन्होंने काफनू में दो करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाले बहु-उद्देश्यीय भवन, कासरीम से यांगपा -दो गांव के लिए दो करोड़ 89 लाख रुपए और कटगांव से शांगो गांव के लिए दो करोड़ 65 लाख रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाले दो पुलों की आधारशिला रखीं। इसके अलावा सीएम ने पांच करोड़ 74 लाख रुपए की राशि से बने वांगतू-पानवी और चार करोड़ तीन लाख रुपए की राशि से बने जानी संर्पक मार्ग का उद्घाटन भी किया। कटगांव में सीएम ने कार्यक्रम के दौरान किन्नौरी लोक नृत्य पेश करने वाले विश्वकर्मा महिला मंडल को 20 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने आश्वान दिया कि भावावैली के लोगों की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, प्रदेश कॉपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष पितांबर नेगी, एसडीएम सुरेंद्र मोहन, बीडीओ रमन चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी, टीएसी सदस्य जगदीश नेगी, ब्लॉक समिति अध्यक्ष मीरा नेगी, खंड कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुखी राम, काफनू पंचायत प्रधान दिग्विजय नेगी, उपप्रधान गुलाब नेगी, यांगपा पंचायत प्रधान नरेंद्र नेगी, कटगांव पंचायत प्रधान पद्म चारस, पूर्व प्रधान रतन सिंह नेगी, खंड कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राजकुमार नेगी, महासचिव देविंद्र नेगी, पूर्व प्रधान लौंगू राम नेगी, सुरेंद्र बबली, प्रेम सागर दामेस सहित कई लोग मौजूद थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App