रवि शास्त्री को क्रिकेट की कमान

By: Jul 19th, 2017 12:07 am

newsरवि शास्त्री का जन्म मुंबई में 27 मई, 1962 को हुआ। वहीं के डॉन बास्को हाई स्कूल माटुंगा से इन्होंने अपनी पढ़ाई की। वह अपने स्कूल में अकेले ऐसे लड़के थे, जो क्रिकेट में रुचि रखते थे। शास्त्री ने जिस कालेज में अध्ययन किया वहां से कई अच्छे क्रिकेटर निकले हैं। आरए पौद्दार कालेज के आखिरी साल में रवि शास्त्री बांबे से रणजी के लिए चुने गए, तब उनकी उम्र 17 वर्ष और  292 दिन थी। वह मुंबई के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर थे।

स्टाइल :  एक बल्लेबाज के तौर पर रवि शास्त्री अपने प्रसिद्ध चपाती शॉट के साथ डिफेंसिव रहे, लेकिन वह अपने स्ट्राइक रेट को आवश्यकतानुसार बढ़ा लेते थे। रवि शास्त्री को उनके कद का बहुत फायदा मिला। उनके 6 फुट 3 इंच कद के कारण जहां वह फास्ट बॉलरो के विरुद्ध कुछ ही शॉट खेल पाते थे, वहीं स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ वह बहुत तेज उठाकर शॉट मारते थे। शास्त्री मैचों में ओपनिंगं करते थे या मिडल आर्डर में आते थे। उनके करियर का खास पल उनके चैंपियन ऑफ चैंपियंस चुने जाने पर था। वह 1985 की चैंनियनशिप  ऑफ क्रिकेट के लिए आस्ट्रेलिया में इस खिताब के लिए नवाजे गए थे। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स के एक ओवर में 6 छक्के लगाने के रिकार्ड की बराबरी की थी। कप्तान के तौर पर रवि शास्त्री को काफी काबिल कप्तान माना गया, पर वह जरूरी मौकों पर अपनी फार्म  खो देते थे। इनके चलते उन्होंने केवल एक टेस्ट मैच में ही भारत की कप्तान की।

घरेलू क्रिकेट- घरेलू क्रिकेट में रवि शास्त्री बाम्बे के लिए खेलते थे। उनकी कप्तानी में बांबे ने रणजी ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। 31 साल की उम्र में घुटने की चोट के कारण उन्हें  संन्यास लेना पड़ा। 2014 में वह भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर भी बने और आठ महीने तक इस पद पर रहे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट में शुरुआत के आठ महीनों के भीतर ही शास्त्री बल्लेबाजी के 10वें स्थान से ओपनिंग बल्लेबाज बन गए। उनके करियर के अंत तक वह बल्लेबाजी के हर स्थान पर खेल चुके थे। बैटिंग के कारण वह बॉलिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए। हालांकि 1981 में ईरानी ट्रॉफी से उनका 101 रन पर 9 विकेट का रिकार्ड करीब 20 साल तक कायम रहा।

संन्यास के बाद अब

1990 में रवि शास्त्री क्रिकेट से संन्यास ले लिया और टीवी पर कमेंटेटर के रूप में शुरुआत की। अब रवि शास्त्री का भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App