श्रीखंड दरबार जाने वाले…मेरा सलाम ले जा…

By: Jul 20th, 2017 12:05 am

आनी —  प्रदेश की ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में 15 से 25 जुलाई तक हर रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। श्रीखंड सेवा मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि श्रीखंड यात्रा के बेस कैंप सिंहगाड में सेवा मंडल द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए भजन संध्या, कथा प्रवचन, चाय नाश्ता, खाना, पीना, रात्रि ठहराव सहित हिमाचल प्रदेश के आचार्य, भजन गायक अपनी बेहतरीन प्रस्तुती दे रहे हैं। आचार्य प्रकाश चंद शैल ने ओ श्रीखंड दरबार जाने वाले.. मेरा सलाम ले जा मेरा नाम ले जा… उसके दर पे सजदे से सर झुकाना, मेरे दुख की कहानी भोलेनाथ को सुनाना  आदि भगवान शिव के सुंदर भजन गाकर सभी यात्रियों को पंडाल में झूमने पर मजबूर कर दिया। रात्रि भजन संध्या के मुख्यातिथि वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल अनिल ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने यात्रियों को श्रीखंड यात्रा में पर्यावरण आदि साफ-सफाई बनाएं रखने की अपील की और सेवा मंडल द्वारा किए जा रहे आम श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्था की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल अनिल ठाकुर ने श्रीखंड सेवा मंडल की ओर से दिल्ली, जालंधर, आगरा, उत्तर प्रदेश के 20 यात्रियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इन श्रीखंड यात्रियों ने भीमडवारी से लेकर थाचडु तक कूडा कचरा एकत्र करके सभी रास्ते साफ किए। इन सभी जालंधर, पजांब के यात्रियों को सेवा मंडल ने पुरस्कार दिए। इस अवसर पर अनिल ठाकुर, डीएफओ लुहरी वीके अग्रवाल, डीएफओ रामपुर चंद्रभूषण, सेवा मंडल अध्यक्ष गोविंद्र प्रसाद, हिम संस्कृति के अध्यक्ष शिवराज, सतीश अग्रवाल, सुनील शर्मा,नेहा शर्मा, जालंधर के पर्यवरण सरक्षंण प्रेमी कुमार गौरव, आचार्य प्रकाश चंद शैल, भजन गायक गोपाल मणि, लीलामणि, कुल्लू के प्रसिद्ध भजन गायक बलदेव ठाकुर सहित सेवा मंडल अरसू, हमीरपुर, रामपुर के सभी सदस्य शामिल रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App