कलराज मिश्र होंगे बिहार के नए राज्यपाल!

By: Aug 20th, 2017 12:05 am

newsपटना— कलराज मिश्र बिहार के नए राज्यपाल होंगे। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया जा सकता है। वर्तमान में वह मोदी सरकार में लघु उद्योग मंत्री हैं। रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के पास है। कलराज मिश्र भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वह देवरिया लोकसभा सीट से सांसद हैं। मिश्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वह पार्टी के सबसे विश्वासपात्र और कर्त्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह पद के भूखे कभी नहीं रहे वह हमेशा समर्पित भाव से काम करते रहे हैं। वह एक अद्भूत वक्ता और पार्टी के थिंकटैंक हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App