कांग्रेस को एकता ही दिलाएगी जीत

By: Aug 20th, 2017 12:02 am

कुल्लू में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र; जिसे भी टिकट मिले, उसे जितवाएं

 कुल्लू— अगर जिला की चारों सीटों पर जीत हासिल करनी है तो सभी को एकजुट होकर साथ चलना होगा। पार्टी जिसे भी टिकट दे, सभी को उसका साथ देना होगा, तभी जीत होगी। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक सीट पर टिकट के दो दावेदार होते हैं, जिस कारण किसी एक को जब टिकट मिल जाता है तो दूसरा नाराज हो जाता है। ऐसे में मतभेद बढ़ जाते हैं, जबकि टिकट मिलना एक को ही है। सारे मतभेद मिटाकर पार्टी जिसे भी टिकट देगी, कार्यकर्ता उसे भारी मतों से जीत दिलवाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बीज मंत्र देने की बात करते हुए हुए कहा कि जो मंत्र वह दे रहे हैं, वह किसी भगवान का नहीं, बल्कि इनसान का है। ऐसे में सभी उनके पीछे उस शब्द को बोलें। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को झूठा प्रचार करना भलीभांति आता है। मुख्यमंत्री से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि यहां देवी-देवताओं के नाम पर राजनीति  की जाती है। देवताओं का सहारा लेकर आगे बढ़ा जाता है। राम को भी नहीं छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि हम सभी हिंदू है और जय श्री राम बोलना सभी को चाहिए। भाजपा के कुछ लोग धर्म-जाति के नाम पर लोगों को बांटते है। दूसरी ओर प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि आपसी मतभेद कभी न कभी सभी में रहते हैं, लेकिन वह समय के साथ दूर हो जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के बीच चल रहे आपसी मतभेद को भी कार्यकर्ताओं के बीच सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता कभी प्रदेशाध्यक्ष का कान भर देता है तो कभी मुख्यमंत्री का, जिससे मतभेद बढ़ जाते हैं, लेकिन जब आपस में बैठकर यह बातें करते हैं तो ऐसा कुछ भी नहीं होता है। उन्होंने साफ किया कि किसी बात को लेकर कभी मतभेद हो जाते हैं, लेकिन अब सरकार व संगठन में किसी भी तरह की कोई बात नहीं है। पंडित सुखराम व मुख्यमंत्री के आपसी मतभेद की चर्चा करते हुए श्री शिंदे ने कहा कि सब साथ हैं।

कांग्रेस-भाजपा विधायक दलों की बैठक कल

शिमला— कांग्रेस व भाजपा विधायक दलों की बैठकें 21 अगस्त को शिमला में बुलाई गई हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक इस रोज मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में आयोजित होगी, जबकि भाजपा विधायक दल की बैठक टूरिज्म के होटल पीटरहाफ में बुलाई गई है। दोनों ही दल 22 अगस्त से 25 अगस्त तक शुरू होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए इन बैठकों में रणनीति तैयार करेंगे। दोनों दलों के चीफ व्हीप ने विधायकों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। वीरभद्र सरकार के मौजूदा कार्यकाल में यह विधानसभा का अंतिम सत्र होगा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App