बारिश से सड़कों के हाल खराब

By: Aug 20th, 2017 12:05 am

दियोटसिद्ध – उपमंडल बड़सर की अधिकतर सड़कें दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं। बरसात के मौसम में सड़कों ने खड्डों का रूप धारण कर लिया है। कई सड़कों का हाल ही में पैचवर्क व कई जगह टायरिंग हुई थी, लेकिन हाल में हुई बारिश से सड़कें उखड़ गई हैं। बताते चलें कि उपमंडल के तहत दियोटसिद्ध से नादौन वाया सलौणी,  गलोड़, कांगू, मैहरे से बिझड़ी,  बिझडी से धंगोटा, बिझड़ी से धवीरी, बिझड़ी से रोपड़ी, सलौनी से ब्याड़ वाया जंदराणा, बाड़ा से धंगोटा वाया संठवी आदि सड़कों की हालत खस्ता है। यही नहीं कई मार्गों पर डंगे ढह गए हैं तथा कई जगह पर डंगे ढहने की कगार पर हैं। सड़कों के किनारे कई जगह ल्हासे पड़ने से नालियां अवरुद्ध हो गई हैं।  दियोटसिद्ध से सलौनी मार्ग पर लगभग आधा दर्जन डंगे लगाना काफी आवश्यक है। सड़कों के किनारे कई जगहों पर ल्हासे पडे़ हुए हैं, जिनसे नालियों का पानी अवरुद्ध हो रहा है। इसके अलावा बिझड़ी से मैहरे मार्ग पर कई जगह डंगे गिर गए हैं। चकमोह से जजरी मार्ग पर डंगे देना आवश्यक है।

सड़कों की मरम्मत में जुटे कर्मचारी

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सीपीएस इंद्रदत लखनपाल ने बताया कि बड़सर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए करोड़ों का खर्च किया जा रहा है। कई सड़कों की नई सिरे से टायरिंग हुई है।  सड़क किनारे कई जगह पर डंगों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके लिए विभाग को सड़कों व डंगों के मरम्मत कार्य के आदेश दे दिए गए हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App