बिंदल का तंज, अनाप-शनाप बोल रहे विक्रमादित्य

By: Aug 20th, 2017 12:05 am

नाहन – नाहन विधानसभा क्षेत्र के पंजाहल में यूकां के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान पर विधायक  डा. राजीव बिंदल ने पलटवार किया है। शनिवार को डा. बिंदल ने कहा कि  काग्रेस नेताओं एवं सरकार के मंत्रियों को बिंदल फोबिया हो गया है। इसलिए वह सभी उपने ऊपर अनाप-शनाप बयानबाजी करने में लगे हुए हैं। बिंदल ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों की आवाज को बुलंद किया है। पानी, बिजली, सड़क, पुल व रोजगार के लिए बड़े-बड़े संघर्ष किए हैं। जनता के  हितों व उनकी  समस्यायों के  लिए किए गए संघर्ष काग्रेस नेताओं को ड्रामा लगते हैं। कंग्रेस नेताओं ने प्रदेश में सरकार होते हुए भी क्षेत्र के लोगों की सुध तक नहीं ली। लोगों की  समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं और कांग्रेसी नेता अपनी राजनीति को चमकाने व खिंचतान में लगे हुए हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास को मुद्दा बनाया, जनता को विकास के लिए जागरूक किया है, जिससे मजबूरन घर में बैठक  कांग्रेसियों को  जनता के  बीच में आना पड़ा। वह सड़के बनाने, पेजजल उपलब्ध करवाने व रोजगार दिलवाने की  लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेसी नेता बिंदल को  हटाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा  कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता तय करेगी की सड़के, पानी, रोजगार, पुल चाहिए या फिर वही सोए हुए कांग्रेसी नेता, जिन्होंने क्षेत्र को बदहाली में छोड़ दिया है। विक्रमादित्य सरकार में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा की धारटी में वह आए, तो कोई भी सड़क या पेयजल योजना के  लिए बजट देने की  घोषणा नहीं की।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App