मगरमच्छ का जबड़ा

By: Aug 20th, 2017 12:02 am

आज धरती पर पाए जाने वाले सभी जानवरों में से मगरमच्छ सबसे जोर से काटने वाला जानवर है। खारे पानी में रहने वाला मगरमच्छ, जो आस्ट्रेलिया के पास पाया जाता है, शेर या बाघ के मुकाबले लगभग तीन गुना ज्यादा जोर से काट सकता है।  मगरमच्छ अपने जबड़े से इतनी जोर से काटने के साथ-साथ हल्की- से- हल्की चीज को भी भांप लेता है। यहां तक कि इनसान भी अपनी अंगुली से चीजों को उस हद तक नहीं भांप सकता, लेकिन मगरमच्छ की खाल तो बहुत सख्त होती है, तो यह कैसे हो सकता है। मगरमच्छ के जबड़े में हजारों की तादाद में ऐसी इंद्रियां होती हैं, जिनसे वह चीजों को भांप पाता है। डंगकन लीच नाम के एक जानकार ने मगरमच्छ के जबड़े पर खोजबीन की और कहा कि हरेक नस उसके सिर में से निकलती है।

इस वजह से न सिर्फ  जबड़े में पाई जाने वाली नसें सुरक्षित रहती हैं, बल्कि जबड़े में कुछ जगहों पर चीजों को भांपने की इतनी कमाल की काबिलीयत होती है कि इनसान इसे अब तक माप नहीं पाया है। नतीजा, मगरमच्छ को यह पता लग जाता है कि उसके मुंह में खाना है या कचरा। और इसी वजह से मादा मगरमच्छ अपने नए जन्मे बच्चों को बिना चोट पहुंचाए, अपने मुंह में रख पाती है। वाकई, मगरमच्छ का जबड़ा कमाल का है जिसमें न सिर्फ  गजब की ताकत है, बल्कि चीजों को भांपने की काबिलीयत भी है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App